Mitron App प्ले-स्टोर से हुआ गायब, पॉलिसी के लेकर गूगल ने किया डिलीट

टिकटॉक की टक्कर में स्वदेशी के नाम पर वायरल हो रहा मित्रों एप (Mitron App) गूगल प्ले-स्टोर से हटा दिया गया है। Mitron App पर और स्पैमिंग और कंटेंट नीतियों का उल्लंघन करने पर यह फैसला लिया गया है। गूगल प्ले-स्टोर पर अब आपको मित्रों एप नहीं मिलेगा।

बता दें कि टिकटॉक के खिलाफ भारत में विरोध शुरू होने पर मित्रों एप अचानक से स्वदेशी के नाम पर वायरल हो गया और देखते-ही-देखते 50 लाख से अधिक लोगों ने इस एफ को डाउनलोड कर लिया। बाद एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मित्रों एप वास्तव में पाकिस्तान का है और इसे किसी ने खरीदकर प्ले-स्टोर पर पब्लिश कर दिया है।

मित्रों एप पर दूसरे एप के कंटेंट कॉपी करने का आरोप लगा है। गूगल की कंटेंट पॉलिसी के तहत कोई भी एप किसी दूसरे एप से कंटेंट लेकर उसे अपने एप पर अपलोड नहीं कर सकता। इसके अलावा इस एप के सभी फीचर्स टिकटॉक जैसे ही हैं। गूगल ने प्ले-स्टोर पर इस एप को रेड फ्लैग कर दिया है।