पेटीएम, फोनपे जैसे वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो RBI की इस चिट्ठी को जरूर पढ़ें

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Wed, 09 Jan 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Mobile Wallet Frauds: Amazon pay mobile wallets, New RBI rules
Mobile Wallet Frauds

    आपमें से अधिकतर लोग डिजिटल वॉलेट जैसे फोनपे, अमेजॉन पे, पेटीएम और मोबिक्विक जैसे ऐप का इस्तेमाल करते होंगे। आप ही में से कई लोग ऐसे होंगे जिनके वॉलेट से कई बार पैसे गायब हो गए और तमाम शिकायत करने के बाद भी उन्हें पैसे वापस नहीं मिले। आपलोगों की इसी समस्या को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नई गाइडलाइन जारी की है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    RBI
    RBI

    आरबीआई की नई गाइडलाइन के मुताबिक मोबाइल वॉलेट की सुविधा देने वाली सभी कंपनियों को शिकायत के लिए एसएमएस अलर्ट, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जारी करनी होगी।

    AMAZON PAY
    AMAZON PAY

    सभी मोबाइल वॉलेट यूजर्स को किसी भी प्रकार के ट्रांजेक्शन के लिए SMS अलर्ट एक्टिव करना अनिवार्य होगा। ऐसे में मोबाइल वॉलेट कंपनियों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने ग्राहकों से मोबाइल नंबर और ई-आईडी लें और उस पर ट्रांजेक्शन की जानकारी दें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें