International Yoga Day: iPhone के लिए बेस्ट पांच योग एप, घर पर ही सीख सकेंगे हर तरह के योग

साल 2015 से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मकसद दुनिया को यह बताना है कि योग से कोई अपनी सेहत को कैसे स्वस्थ रख सकता है, योग से किसी बीमारी को कैसे ठीक किया जा सकता है और हर रोज के योग से निरोगी काया का निर्माण कैसे हो सकता है। योग के लिए अब आपको किसी योग संस्थान पर भी निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो अपने घर पर ही योग गुरु के साथ योग कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आईफोन के लिए बेस्ट योग एप के बारे में बताएंगे...

Prayoga
प्रयोगा, इस एप के नाम में ही योग है। यदि आप योग की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह एप आपके लिए बेस्ट है। इसे आप एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी एपल वॉच से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इस योग और सभी तरह के आसन के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें 17 जोड़ों के बारे में भी बताया गया है।

Wysa
Wysa एक चैटबॉट एप है जिसमें CBT, DBT, Yoga और मेडिटेशन के जरिए लोगों से चैट होती है। यह एप आपको डिप्रेशन, स्ट्रेस, स्लीप आदि में मदद करेगा। मानसिक तौर पर यह एप आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।