International Yoga Day 2020: इन खास मोबाइल एप के जरिए घर बैठे सीखें योग

आज भारत समेत पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2020) मनाया जा रहा है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। अगर आप भी भागदौड़ भरी जिन्दगी में फिट रहने के लिए योगा को प्राथमिक्ता देते हैं, तो आप इन खास मोबाइल एप के जरिए योग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Yoga Workout
अगर आप योगा करना चाहते हैं, तो आप इस एप को अपने लिए चुन सकते हैं। इस एप में आपको योगा लेसन और टिप्स मिलेंगे। इसके अलावा यह एप आपको स्ट्रेस कम करने के तरीके भी बताएगा। वहीं, आप इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं।

Yoga for Beginners
योगा बिगनर्स के लिए यह एप एकदम सही है। इस एप में बुनियादी आसन, योगा पोज, अनुक्रम और शब्दावली की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा महिलाएं इस एप के जरिए अपना वजन भी घटा सकती हैं। वहीं, इस एप का साइज 19 एमबी है और इसे गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।