Instagram Trick: इस आसान तरीके से अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक को करें लिंक, एक ही क्लिक में दोनों प्लेटफॉर्म पर शेयर होगी पोस्ट

आजकल सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर फेसबुक और इंस्टाग्राम का भी उपयोग करते हैं। ये दोनों ही एप सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले एप्स में से एक हैं। इन दोनों एप को किसी भी प्रकार के परिचय की जरूरत नहीं है। इसने लोगों के कई काम आसान कर दिए हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम को लोग अपने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल तक के कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। वहीं इसने लोगों को बिजनेस के लिए भी एक शानदार प्लेटफॉर्म दिया है। आपको जानकारी होनी चाहिए की ये दोनों एप मेटा के स्वामित्व में हैं। इसी के बाद से फेसबुक और इंस्टाग्राम को आपस में लिंक कर दिया है। इसका मतलब ये है कि आप भी अपने फेसबुक अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट को लिंक कर सकते हैं। इससे आपके कई काम आसान हो जाएंगे। साथ ही आपको कई नए ऑप्शन भी हासिल होंगे।

- खास बात ये है कि कोई भी अपने फेसबुक अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट को आसानी से लिंक कर सकता है। चाहे वो एंड्रॉयड यूजर हो या आईओएस यूजर हो दोनों ही लोग अपने अकाउंट्स को लिंक करके अपने फेसबुक फ्रेंड्स को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम से फेसबुक अकाउंट के इस तरह करें लिंक
- इसके लिए आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करें। इसके बाद आपको अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा। यहां स्क्रीन के टॉप पर दाईं तरफ तीन हॉरिजॉन्टल लाइन्स दिखाई देंगी। इस पर टैप करके सेटिंग में जाएं। इसके बाद आपको अकाउंट पर टैप करना है।
- इन ट्रिक्स की मदद से बढ़ाएं अपने वाई-फाई राउटर की स्पीड
- WhatsApp New Feature: अब ग्रुप एडमिन किसी के भी आपत्तिजनक मैसेज को आसानी से कर सकेगा डिलीट, जानें इसके बारे में
- Credit Card: खो गया है क्रेडिट कार्ड? तो इस तरह से घर बैठे करा सकते हैं ब्लॉक, बच सकते हैं बड़े नुकसान से
- अगर पानी में भीग जाए स्मार्टफोन तो क्या करें