Instagram: इंस्टाग्राम यूजर्स के काम आएंगे यह शानदार फीचर्स, नए अपडेट से खुश हो जाएंगे आप!

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 28 Aug 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
instagram introduces new tools to let users personalise their grid
Instagram - फोटो : FREEPIK

    इंस्टाग्राम नियमित अंतराल पर प्लेटफॉर्म के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है, ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव मिले। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। इंस्टाग्राम ने नए फीचर को रोलआउट कर दिया है। इस नई सुविधा की वजह से यूजर्स को काफी फायदा होगा। इंस्टाग्राम टेक्स्ट टूल ग्रिड की वजह से यूजर्स को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड ग्रिड का विकल्प मिलेगा। यूजर्स जैसा चाहते हैं, वैसा ही स्टिकर्स के लिए टेक्स्ट जोड़ सकते हैं। साथ ही फोटोज पर लेयर भी लगा सकते हैं।

    Instagram
    Instagram - फोटो : FREEPIK

    इंस्टाग्राम के नए फीचर की बदौलत यूजर्स पोस्ट को ज्यादा पर्सनलाइज्ड कर पाएंगे। यूजर्स अपने हिसाब से फोटो और टेक्स्ट का फॉन्ट चुन सकेंगे। प्लेटफॉर्म पर गैलरी बटन के जरिए पोस्ट का कोलाज बनाने का विकल्प भी मिलेगा। इतना ही नहीं,इंस्टाग्राम पर यूजर्स हार्ट, स्टार, सर्कल और कई साइज में स्टिकर्स तैयार कर पाएंगे।

    Instagram
    Instagram - फोटो : FREEPIK

    इसके अलावा इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक रील या स्टोरीज में एकसाथ 20 फोटो या वीडियो लगाने की सुविधा शुरू की है। रील्स और स्टोरीज में एनिमेशन के साथ इफेक्ट भी लगाएं जा सकते हैं। इंस्टाग्राम ने एकसाथ फोटो और वीडियो लगाने की सीमा को दोगुना कर दिया है। ऐसे में यूजर्स को काफी फायदा होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें