Instagram Business Idea: आपका इंस्टाग्राम अकाउंट आपको बनाएगा मालामाल, जानिए ये चार तरीके जिनके जरिए आप कर सकते हैं अच्छी कमाई

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Fri, 11 Feb 2022 05:20 PM IST
Instagram Business Idea how to earn money from instagram know 4 best ways in hindi
Instagram Business Idea - फोटो : iStock

    आजकल हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जरूर करता होगा। आज के समय में ऐसा कोई स्मार्टफोन यूजर नहीं है, जिसका किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट न हो। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहां लोग अपने अनुभवों को साझा करते हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं और साथ ही किसी अन्य की पोस्ट पर अपनी प्ररिक्रिया भी दे सकते हैं। इसके अलावा इन प्लेटफॉर्म पर लोग कई दोस्त भी बनाते हैं। यही वजह है कि आजकल हर उम्र के लोग सोशल मीडिया इस्तेमाल करने लगे हैं। आजकल इंस्टाग्राम का इस्तेमाल भी खूब होने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आप अपने शौक के लिए करते हैं, वो अब कमाई का भी बड़ा जरिया बन गया है? जी हां, जो लोग इसके तौर-तरीके जानते हैं, वे इंस्टाग्राम से अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप भी कम फॉलोअर होने पर भी इंस्टाग्राम से अच्छी कमाई कर सकते हैं...

    Instagram Business Idea
    Instagram Business Idea - फोटो : Istock

    इंस्टाग्राम शॉपिंग पेज से होगी अच्छी कमाई

    • इंस्टाग्राम पर शॉपिंग पेज के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम हैंडल पर कोई पेज बनाकर ई-कॉमर्स स्टोर शुरू करनी होगी। यहां पर आपको प्रोडक्ट का लिंक डालना होगा और उसके ऑफर के बारे में बताना होगा। किसी को अगर आपका प्रोडक्ट अच्छा लगता है तो वह क्लिक करेगा और वहीं से ऑनलाइन ऑर्डर कर देगा। इससे आपकी अच्छी कमाई हो सकती है।
    Instagram Business Idea
    Instagram Business Idea - फोटो : Istock

    सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर बन कर भी कर सकते हैं कमाई

    ये इंस्टाग्राम के जरिए कमाई का सबसे अच्छा तरीका है। इंफ्लूएंशर के तौर पर इंस्टाग्राम पर सबसे आसानी से कमाई की जा सकती है। इसके लिए आपके पास कम से कम 5000 फॉलोअर हैं और एंगेजमेंट रेट अच्छा होना चाहिए। फॉलोअर की जितनी तादात बढ़ेगी, कंपनियां अपनी ब्रांडिंग के लिए आपसे संपर्क करेंगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें