Chinese Apps Banned In India: सरकार ने इन 59 चाइनीज एप पर लगाया प्रतिबंध, देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Jun 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Chinese TikTok App Ban In India News in Hindi: Indian Government Bans 59 chinese mobile apps full list is here
chinese apps banned in india - फोटो : ग्राफिक्स- रोहित झा/अमर उजाला

    भारत से लेकर अमेरिका तक की खुफियां एजेंसियां समय-समय पर लोगों को चाइनीज एप्स को लेकर आगाह करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भारत सरकार को 52 चाइनीज मोबाइल एप्स को ब्लॉक करने और लोगों को इस्तेमाल ना करने को कहा था, वहीं अब सरकार ने कुल 59 चाइनीज मोबाइल एप पर बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में पहला नाम Tiktok का है। इसके अलावा कैमस्कैनर जैसे लोकप्रिय एप्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में...

    information ministry
    information ministry - फोटो : amarujala

    सबसे पहले आपको बता दें कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन 59 एप्स को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है क्योंकि ये एप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से इन एप्स को लेकर कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग की बाते हैं। ये एप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे हैं। इन सभी एप्स का सर्वर भारत के बाहर है। अगली स्लाइड में देखें लिस्ट..

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें