फायदे की बात: अपने स्मार्टफोन में जरूर रखें यह सरकारी एंटीवायरस एप, बड़े ही काम का है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Aug 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
Indian Government Antivirus Removal app how to use know in hindi details
Detect And Remove Malware - फोटो : istock

    सरकारी एंटी वायरस एप, सरकारी एप के बारे में आप में से बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। यदि आपसे किसी सरकारी एंटीवायरस एप के नाम पूछा जाए तो आपको गूगल करना पड़ जाएगा। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो फोन के लिए एंटीवायरस एप का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत सरकार के पास भी अपना एंटीवायरस एप है। भारत सरकार के इस एंटीवायरस एप के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है लेकिन यह एप बड़े ही काम का है।

    Cyber Swachhta Kendra
    Cyber Swachhta Kendra - फोटो : Cyber Swachhta Kendra

    भारत सरकार के 'साइबर स्वच्छता केंद्र' जिसे बोटनेट क्लीनिंग एंड मालवेयर एनालिसिस सेंटर के नाम से भी जाना जाता है ने एक फ्री बॉटनेट डिटेक्शन और रिमूवल टूल्स तैयार किया है। यह एप किसी भी तरह तरह के बॉट एप, मैलवेयर और वायरस को पहचानने में सक्षम है। इस एप के लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी और इंडियन कंप्यूटर रिस्पांस टीम (CERT-In) की साझेदारी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘Bot’ एक तरह का मैलवेयर है और इसकी मदद से कोई हैकर आपके फोन का पूरा डाटा कॉपी कर सकता है। इस तरह के मैलवेयर और वायरस को फोन से हटाने और पहचानने के लिए सरकार ने eScan CERT-In Bot Removal एप लॉन्च किया है।

    eScan CERT-In Bot Removal
    eScan CERT-In Bot Removal - फोटो : play store

    eScan CERT-In Bot Removal एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप आपको किसी गलत और स्पैम वाली साइट पर जाने से रोकेगा। इसके अलावा यह एप आपके फोन को स्कैन करके बता सकता है कि आपके फोन में वायरस या मैलवेर हैं या नहीं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें