भारत सरकार के आठ जरूरी एप जिसे iPhone वाले नहीं कर सकते इस्तेमाल

पिछले कुछ वर्षों में भारत में डिजिटल तौर पर काफी बदलाव हुए हैं। भारत सरकार के पास अब अपना एप स्टोर भी है, लेकिन इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है। भारत सरकार की लगभग सभी सेवाओं के लिए स्पेशल एप्स हैं। अब अधिकतर सरकारी काम घर बैठे एप के जरिए हो रहे हैं। बैंक से लेकर आधार तक के काम एप के जरिए हो रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार के ये जरूरी एप्स केवल गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध हैं। एपल के एप स्टोर पर इन एप्स को अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में आईफोन वाले चाहकर भी इन एप्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आइए कुछ ऐसे ही एप्स के बारे में जानते हैं जिन्हें आईफोन वाले इस्तेमाल नहीं कर सकते।

MyGrievance
इस एप को नेशनल इन्फोर्मेटिक्स सेंटर ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की साझेदारी में तैयार किया है। इस एप की मदद से यूजर्स केंद्र और राज्य सरकार के विभाग को लेकर किसी भी तरह की शिकायत कर सकते हैं और अपनी शिकायत के स्टेटस को ट्रैक भी कर सकते हैं।

myCGHS
यह एप भी सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के इस्तेमाल के लिए लिहाज से डिजाइन किया गया है। इस एप के जरिए डॉक्टर और कल्याण केंद्रों के लिए अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है। इसमें लैब की लिस्ट भी है जहां आप जांच करा सकते हैं।