इन मोबाइल एप से फ्री में कमा सकते हैं पैसे, साथ में टॉकटाइम व डाटा भी मिलेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 29 Aug 2018 01:19 PM IST
How to earn money, data and talktime from mobiles apps
How to earn money, data and talktime from mobiles apps

    आज के समय में इंटरनेट डाटा बहुत ही सस्ता हो गया है, मगर अभी मुफ्त नहीं हुआ है। गूगल प्ले स्टोर पर लाखों एप्स हैं, जिनमें से कई एप ऐसे भी हैं, जिनको डाउनलोड करने से ही आपको पैसे मिल सकते हैं।

    Earn Talktime - Get Recharges, Vouchers, & more!
    Earn Talktime - Get Recharges, Vouchers, & more!

    Earn Talktime

    : इस एप में आपको मुफ्त डाटा नहीं, बल्कि एक राशि क्रेडिट की जाती है, जिससे आप रिचार्ज कर सकते हैं। इसके जरिए आप कोई भी एप अपने फोन में डाउनलोड करते हैं या किसी सर्वे में हिस्सा लेते हैं, तो आपको एक निश्चित राशि मिल जाती है। इससे आप फोन रीचार्ज, डीटीएच रीचार्ज व शॉपिंग कर सकते हैं। इस एप को अन्य लोगों के साथ शेयर करने पर भी आपको पैसे मिलते हैं।

    mCent Browser - Recharge Browser
    mCent Browser - Recharge Browser

    M Cent Browser:

    इस श्रेणी में यह एप प्ले स्टोर पर काफी लोकप्रिय है। इसके जरिए अपनी पसंदीदा साइट विजिट करने पर आपको पॉइंट्स मिलते हैं। इन्हें रीडीम करके आप रिचार्ज कर सकते हैं। इस ब्राउजर में आप क्रिकेट स्कोर देख सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें