WhatsApp Feature: व्हाट्सएप कॉल में सेट कर सकते हैं अपना पसंदीदा गाना, बेहद आसान है प्रोसेस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 30 Sep 2024 06:29 PM IST
how to change whatsapp call ringtone know the full process here
WhatsApp Feature - फोटो : FREEPIK

    व्हाट्सएप बहुत तेजी से दुनियाभर में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। इस चैटिंग एप के जरिए लोग कॉलिंग, फोटो, वीडियो और फाइल साझा करना पसंद करते हैं। मेटा के अधीन आने वाले व्हाट्सएप में कई ऐसे फीचर हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। जी हां, दरअसल, हम बात कर रहे हैं व्हाट्सएप पर रिंग टोन फीचर की। क्या आप अक्सर किसी न किसी काम से लोगों से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात करते हैं तो यह फीचर आपको पसंद आ सकता है। व्हाट्सएप यूजर्स को कॉलिंग के दौरान रिंगटोन बदलने की सुविधा देती है, चलिए नीचे जानते हैं कि किस तरह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

    WhatsApp Feature
    WhatsApp Feature - फोटो : FREEPIK
    • अपने डिवाइस में व्हाट्सएप खोलें और फिर ऊपर की ओर दाई तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करें
    • फिर नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर टैप करना है।
    • इसके बाद थोड़ा नीचे आना होगा और फिर कॉल पर क्लिक करना है।
    • अब आपको रिंगटोन के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • फिर आपको ऑडियो या म्यूजिक फाइल पर टैप करना है।
    • इसके बाद आप अपना पसंद का कोई भी गाना व्हाट्सएप रिंगटोन के लिए चुन सकते हैं।
    WhatsApp Feature
    WhatsApp Feature - फोटो : FREEPIK
    • सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें और जिस व्यक्ति के लिए खास रिंगटोन सेट करना चाहते हैं, उसकी चैट ओपन करें।
    • इसके बाद आपको उस कॉन्टैक्ट के नाम पर क्लिक करना है।
    • फिर आपको नोटिफिकेशन के विकल्प पर टैप करना है।
    • आपको कॉल के नीचे रिंगटोन का विकल्प मिल जाएगा।
    • ऐसे में आपको रिंगटोन के विकल्प पर टैप करना होगा।
    • इसके बाद आप फोन में मौजूद म्यूजिक में से किसी को भी चुन सकते हैं।
    • फिर आप चुने गए म्यूजिक को रिंगटोन के लिए सेट कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें