गूगल का शानदार ऑफर, 20 रुपये में देखें पसंदीदा फिल्म

क्रिसमस को देखते हुए गूगल ने भी एक तोहफा दिया है। अगर आपको फिल्म देखने का मन है तो गूगल बहुत सस्ते में आपको ये सुविधा देगा।

दरअसल, गूगल ने ऑनलाइन मूवी देखने के लिए एक प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया है।

इस ऑफर के तहत गूगल पर उपलब्ध बहुत सी सुपरहिट और नई फिल्मों में पसंदीदा मूवी को देखने के लिए रेंट पर लेना होगा।