भारत के लिए हमेशा फ्री रहेगा Google Pay, अफवाहों से बचें, सच्चाई जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Nov 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Google Pay India Apps: Google Pay app money transfer is completely free all you need to know
गूगल पे इंडिया: Google Pay - फोटो : Amar Ujala

    गूगल पे को लेकर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि अगले साल यानी 2021 से आप Google Pay के जरिए फ्री में पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। गूगल पे नए साल से पैसे भेजने के लिए शुल्क लेगा। यह दावा पूरी तरह से सच नहीं है। आइए हम बताते हैं आपको इसकी सच्चाई...

    pay.google.com
    pay.google.com - फोटो : pay.google.com

    दरअसल Google Pay जनवरी 2021 से पीयर-टू-पीयर पेमेंट सुविधा को बंद कर रहा और इसकी जगह इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम जोड़ा जा रहा है। गूगल पे दो तरीके से इस्तेमाल होता है जिनमें गूगल पे एप और pay.google.com शामिल हैं। इंस्टैंट मनी ट्रांसफर के लिए गूगल नया एप भी लॉन्च करेगा जिसकी टेस्टिंग अमेरिका में हो रही है।

    Google pay global version
    Google pay global version - फोटो : 9to5google

    आको बता दें कि गूगल पे दो तरीके से काम करता है। भारत में Google Pay यूपीआई के जरिए काम करता है, जबकि अन्य देशों में यह डेबिड कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए इस्तेमाल होता है। सीधे शब्दों में कहें तो भारत में Google Pay इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना अकाउंट नंबर डालना होता है और यूपीआई पिन बनाना होता है, जबकि अन्य देशों में Google Pay इस्तेमाल करने के लिए डेबिट कार्ड को एप में लिंक करना होता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें