गूगल के मुताबिक ये 22 ऐप्स कर सकते हैं आपके फोन को बर्बाद, तुरंत करें डिलीट

गूगल ने गूगल प्ले स्टोर से 22 एप्स डिलिट की हैं। अगर आपके फोन में ये एप्स हैं, तो संभव है कि आपको फोन हैक हो जाए। गूगल का कहना है कि इन एप्स में मैलिसियस एक्टिविटी पाई गई है। इससे पहले हाल ही गूगल ने सीएम फाइल मैनेजर, कीका कीबोर्ड जैसी एप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाने का फैसला किया था। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी एप्स हैं जिन्हें गूगल ने प्लेस्टोर से डिलिट किया है और बेहतर होगा कि आप भी अपने मोबाइल इन एप्स को हटा दें।

गूगल के मुताबिक सिक्योरिटी रिसर्चर सोफोज ने पाया कि हैकर इन एप्स के जरिए एड फ्रॉड कर रहे हैं। इनमें से कई एप्स ऐसी हैं जिन्हें 10 लाख से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। सोफोज की रिपोर्ट के मुताबिक ये एप्स आपकी बैटरी की ज्यादा खपत करने के साथ डेटा भी बर्बाद करती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक ये एप्स बिना आपकी रजामंदी से लगातार सर्वर से कनेक्ट रहती हैं और कम्यूनिकेशन करती रहती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सी2 सर्वर आपके फोन को कंट्रोल करने लगता है और हैकिंग कोड या वायरस फोन में इंस्टॉल कर देता है।