WhatsApp पर भेजना है नया वाला दिवाली स्टिकर तो यह है ट्रिक, कई लोग हैं परेशान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 07 Nov 2018 12:45 PM IST
Diwali Stickers for WhatsApp, How To Send Diwali Stickers On Whatsapp
Diwali Stickers for WhatsApp, WAStickerApps

    दिवाली पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। आप भी किसी को दिवाली की शुभकामनाएं भेज रहे होंगे और आपको भी कोई भेज रहा है। इन्हीं शुभकामनाओं में दिवाली स्टिकर वाले मैसेज भी आ रहे हैं। ये शानदार स्टिकर लोगों को पसंद भी आ रहे हैं लेकिन कई लोगों के फोन में यह स्टिकर सपोर्ट नहीं कर रहा है या फिर कई लोगों को यह पता ही नहीं है कि इस तरह के स्टिकर व्हाट्सऐप पर भेजें कैसे। चलिए हम आपको इसका तरीका बताते हैं।

    whatsapp update
    whatsapp update

    सबसे पहले आपको बता दें कि यदि आप इस तरह के दिवाली स्टिकर व्हाट्सऐप पर भेजना चाहते हैं तो अपने व्हाट्सऐप को गूगल प्ले-स्टोर से अपडेट करें। यदि आपको नहीं पता है कि व्हाट्सऐप अपडेट कैसे करें तो आपको बता दें कि आप अपने फोन में मौजूद गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं और व्हाट्सऐप सर्च करें। इसके बाद कई सारे व्हाट्सऐप के लिंक आपको मिलेंगे। उन्हीं में से एक लिंक पर आपको अनइंस्टॉल और अपडेट का विकल्प मिलेगा। यहां से आप अपने ऐप को अपडेट कर सकेंगे।

    Diwali Stickers for WhatsApp, WAStickerApps
    Diwali Stickers for WhatsApp, WAStickerApps

    यदि आपके फोन में दिवाली के नए स्टिकर नहीं दिख रहे होंगे तो व्हाट्सऐप के अपडेट होने के बाद स्टिकर दिखने लगेंगे। अब आपको किसी ने दिवाली का स्टिकर भेजा होगा उस पर क्लिक करें। यहां आपको 3 विकल्प मिलेंगे। पहला व्यू मोर, दूसरा कैंसिल और एड टू फेवरेट होगा। यहां से आप फेवरेट पर क्लिक करके अपने फोन में स्टिकर ऐप को एड कर सकते हैं और लोगों को दिवाली स्टिकर भेज सकेंगे। अगली स्लाइड में जानें दूसरा तरीका।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें