सावधान: इन 100 मोबाइल एप्स में मिला वायरस, गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया, आप भी तुरंत करें डिलीट

एंड्रॉयड फोन में मैलवेयर अटैक बहुत ही आम बात है। प्रत्येक कुछ दिन पर गूगल मैलवेयर वाले एप्स को अपने प्ले-स्टोर से डिलीट करता है। प्ले-स्टोर पर एप के पब्लिश होने से पहले भी एप की स्क्रिनिंग होती है लेकिन मैलवेयर वाले एप्स को रोकने में सारी कोशिशें बेकार हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही दो-तीन एप्स प्ले-स्टोर से इसी वजह से हटाए गए हैं और अब एक बार फिर से 100 से अधिक एप्स में मैलवेयर मिलने की खबर है।

Dr. Web ने ब्लिपिंगकंप्यूटर की साझेदारी में एक रिपोर्ट जारी कि है जिसमें दावा किया गया है कि गूगल प्ले-स्टोर पर फिलहाल 100 से अधिक मोबाइल एप्स हैं जिनमें मैलवेयर है। रिपोर्ट के मुताबिक इन एप्स में 'SpinOK' नाम का मैलवेयर है। इस मैलवेयर वाले 100 एप्स की कुल डाउनलोडिंग 400 मिलियन से अधिक हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक ट्रोजन मैलवेयर है। इसमें एडवरटाइजमेंट SDK है। यह यूजर्स को रिवार्ड की लालच में फंसाता है और लालचभरे विज्ञापन दिखाता है। इसके अलावा यह मैलवेयर यूजर का निजी डाटा भी चोरी करता है। इन डाटा को रिमोट सर्वर पर भेजा जाता है।
- Samsung ने भारत में लॉन्च किया मेड इन इंडिया OLED टीवी, दमदार साउंड के साथ मिलेगा 4K डिस्प्ले
- Nothing Ear 2 Review: अपनी कीमत में एक प्रीमियम और हेवी BASS वाला ईयरबड्स
- Acer ने भारत में एक साथ लॉन्च किए कई स्मार्ट टीवी, मिलेगा 76W तक का स्पीकर
- Ridesharing Features: बिना एप खोले ही देख सकेंगे कहां पहुंची आपकी राइड? ऐसे करें इस्तेमाल