ChatGPT: चैटजीपीटी ने लॉन्च किया अपना एप स्टोर, अब चैट करते-करते बुक करें फ्लाइट, मिनटों में बनाएं प्रेजेंटेशन
ChatGPT App Store Directory Launched:
सैम ऑल्टमैन की अगुवाई वाली कंपनी OpenAI ने ChatGPT के लिए अपना नया एप स्टोर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स चैट के दौरान ही एडोब, कैनवा और गूगल ड्राइव जैसे लोकप्रिय एप्स का सीधा इस्तेमाल कर सकेंगे। यह नया फीचर आपके काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा।

OpenAI लगातार ChatGPT को और ज्यादा पावरफुल बनाने में जुटा है। हाल ही में एडोब (Adobe) के फोटोशॉप और एक्रोबेट जैसे फीचर्स को जोड़ने के बाद, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ChatGPT एप डायरेक्टरी को लाइव कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आप चैट करते-करते सिर्फ जानकारी ही नहीं लेंगे, बल्कि एप के फंक्शन के साथ अपनी प्रोडक्टिविटी को और बढ़ा सकते हैं।

क्या-क्या कर पाएंगे आप इन एप्स से?
कंपनी का कहना है कि ये एप्स ChatGPT के साथ बातचीत को एक नया आयाम देंगे। उदाहरण के लिए अगर आपको घर की तलाश है तो अब आप चैट के दौरान ही अपार्टमेंट सर्च कर सकते हैं। अगर आपको किराने का सामान ऑर्डर करना है तो बातचीत करते-करते सीधे ग्रोसरी ऑर्डर की जा सकती है। वहीं, ऑफिस के काम के लिए किसी रफ आउटलाइन को सीधे स्लाइड डेक या प्रेजेंटेशन में बदला जा सकता है। यहां आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर एप इंस्टॉल नहीं होगा, बल्कि Connect बटन पर क्लिक करके उसे ऑथराइजेशन (अनुमति) देनी होगी। फिलहाल एप्स को फीचर्ड, लाइफस्टाइल और प्रोडक्टिविटी जैसे तीन भागों में बांटा गया है।

बहुत आसान है एप का इस्तेमाल
- अगर आप वेब पर ChatGPT यूज करते हैं तो chatgpt.com/apps पर जाएं। यहां आप जिस एप को यूज करना चाहते हैं उससे Connect बटन दबाकर कनेक्ट करें। इसके बाद Chat बटन दबाकर उसे यूज कर सकते हैं।
- अगर ChatGPT का मोबाइल एप चला रहे हैं तो एप के लेफ्ट साइडबार में प्रोफाइल के अंदर आपको Apps का ऑप्शन दिखेगा। यहां पर Browse Apps में जाकर अपने जरूरत के एप्स से कनेक्ट करें। जिसके बाद उस एप से Chat करने का ऑप्शन दिखने लगेगा। एक बार कनेक्ट होने के बाद आप चैटिंग बार में बस "@एप का नाम" लिखकर उस एप को यूज कर सकते हैं।
- उदाहरण के तौर पर, अगर आप डिजाइन बनाना चाहते हैं तो कनेक्ट होने के बाद सीधे @canva लिखकर अपनी ऑफिस के लिए शानदार प्रेजेंटेशन तैयार करवा सकते हैं।
- Instagram Tips: इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने की धांसू टेक्निक! रॉकेट की रफतार से होगी ग्रोथ, बढ़ेगी कमाई
- YouTube Trends 2025: यूट्यूबर पर किन क्रिएटर्स ने मचाई धूम, कौन-सा बॉलीवुड सॉन्ग हुआ सबसे ज्यादा वायरल?
- Motorola Edge 70 vs OnePlus Nord 5: स्लिम और स्टाइलिश लुक या बेमिसाल गेमिंग पावर, अपने लिए बेस्ट फोन चुनें
- E-Tokens: टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल कर रहा चीन, अमेरिका-रूस को भी नहीं सूझा होगा पैसे कमाने का ये आइडिया