Warning: ऑफिस मीटिंग के लिए यूज करते हैं ये App तो हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी की 'हाई रिस्क' चेतावनी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 16 Dec 2025 04:06 PM IST
सार

CERT-In Zoom Warning:

अगर आप ऑफिस मीटिंग या पर्सनल काम के लिए Zoom का इस्तेमाल करते हैं, तो सतर्क हो जाएं। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Zoom यूजर्स के लिए एक 'हाई रिस्क' चेतावनी जारी की है। यह सुरक्षा खामी इतनी गंभीर है कि हैकर्स आपके डिवाइस की सुरक्षा को आसानी से भेद सकते हैं।

विज्ञापन
cert in issues high risk warning for zoom users india security alert
जूम मीटिंग पर अलर्ट - फोटो : AI जनरेटेड

    भारत में वीडियो मीटिंग्स के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म Zoom पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक ताजा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि Zoom में एक बड़ी सुरक्षा खामी पाई गई है।

    जूम
    जूम - फोटो : Zoom

    कितना बड़ा है खतरा?

    CERT-In ने इस खतरे को 'हाई सेवेरिटी' यानी बेहद गंभीर श्रेणी में रखा है। इसका मतलब है कि यह कोई मामूली बग नहीं है। एजेंसी के मुताबिक, इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर की सुरक्षा को चकमा दे सकते हैं। वे न केवल आपके सिस्टम का कंट्रोल ले सकते हैं, बल्कि आपकी संवेदनशील और निजी जानकारी भी चुरा सकते हैं।

    विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम
    विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

    कौन से यूजर्स हैं निशाने पर?

    यह खतरा खास तौर पर Windows और macOS (एपल लैपटॉप) पर Zoom Rooms इस्तेमाल करने वालों के लिए है। CERT-In ने Windows यूजर्स के लिए Zoom वर्जन 6.6.0 से पहले के सभी वर्जन के लिए अलर्ट जारी किया है। जबकि macOS में भी Zoom वर्जन 6.6.0 से पहले के सभी वर्जन के लिए खतरा बना हुआ है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें