ऐप का नाम भीम ही क्यों, आप जरूर जानना चाहेंगे ये 10 बातें

नोटबंदी के बाद देश में पनपे हालातों के मद्देनजर कैशलेस मुहिम ने जोर पकड़ा है। भारत सरकार भी कैशलेस अभियान को बल देने के लिए हर प्रयास कर रही है। इसी के चलते मोदी सरकार ने 'भीम ऐप' लॉन्च किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐप के लॉन्च के मौके पर कहा था कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने भारतीय अर्थशास्त्र की रूपरेखा तैयार की थी, इसलिए इस ऐप का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। तकनीकी तौर पर भी इसे परिभाषित किया गया है और BHIM को 'भारत इंटरफेस फॉर मनी' कहा गया है।
हालांकि बाजार में पहले से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन यानी ऑनलाइन लेन-देन करने के लिए और कई मोबाइल ऐप/वॉलेट उपलब्ध हैं। लेकिन भीम ऐप उन सब से कई मायनों अलग है। एंड्रॉयड मार्केट में इसे जबरदस्त सफलता मिली है। गूगल के प्ले स्टोर ने भीम ऐप को 4.1 रेटिंग दी है।
इस रेटिंग के साथ यह ऐप टॉप ऐप्स में अपनी जगह बनाए हुए है। आखिर क्यों भीम ऐप दूसरे तमाम ऐप्स से अलग और खास है, ये रहीं 10 विशेषताएं। आपने अगर अब तक इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड नहीं किया है तो इसके बारे में ये खास बाते जानकर जरूर डाउनलोड करेंगे।

1. यह एक फ्री ऐप है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
2. इस ऐप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट की बाध्यता अनिवार्य नहीं है। साधारण फोन से भी इसे ऑपरेट किया जा सकता है।

3. भीम ऐप के साथ बैंक खाते को लिंक करके खरीददारी या किसी तरह का लेन-देन कर सकते हैं। इससे सीधे अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
4. गूगल प्ले स्टोर पर ऐप के बारे में अब तक 85,000 से भी ज्यादा रिव्यूज आ चुके, अमूमन दूसरे ऐप्स पर 50-100 रिव्यूज देखे जाते हैं।