सावधान: किसी बड़े स्कैम से कम नहीं है Pink WhatsApp, एक झटके में सब हो जाएगा खत्म
विज्ञापन

सुपरफास्ट इंटरनेट की इस दुनिया में कुछ भी संभव है। किसी के साथ किसी भी वक्त किसी भी माध्यम से स्कैम हो सकता है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शिकार बनाना बहुत ही आसान है और आजकल तो लोग ट्रेडिंग के नाम पर भी शिकार बन जा रहे हैं। एक बहुत ही आम स्कैम है जिसके शिकार अक्सर लोग हो जाते हैं। इसका नाम है Pink WhatsApp स्कैम। इसे लेकर कई बार साइबर पुलिस ने लोगों को अलर्ट भी किया है। Pink WhatsApp इतना खतरनाक है कि आपकी जिंदगीभर की पूरी कमाई खत्म कर सकता है।

क्या है Pink WhatsApp?
- Pink WhatsApp, वास्तविक व्हाट्सएप का एप का एक क्लोन वर्जन है जिसे किसी थर्ड पार्टी डेवलपर्स ने तैयार किया है। Pink WhatsApp का व्हाट्सएप या मेटा से कोई संबंध नहीं है। Pink WhatsApp आपको गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर पर भी नहीं मिलेगा। इसकी एपीके फाइल हो वायरल हो रही है जिसकी मदद से लोग एप को इंस्टॉल कर रहे हैं। Pink WhatsApp के साथ कई सारे लुभावने फीचर्स मिलते हैं जो कि असली व्हाट्सएप में नहीं मिलते हैं। इसमें डिलीट किए गए मैसेज को देखा जा सकता है। फॉरवर्ड लेवल को हाइड किया जा सकता है।

- इसके अलावा कॉल के लिए भी Pink WhatsApp में सेटिंग की जा सकती है कि कौन आपको कॉल करेगा और कौन नहीं। Pink WhatsApp में फीचर्स तो वास्तव में अच्छे मिलते हैं लेकिन यह प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से अच्छा नहीं है। यह एप आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकता है और बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकता है।
विज्ञापन