पेमेंट से लेकर गेमिंग तक के लिए ये हैं भारतीय मोबाइल एप, देखें पूरी लिस्ट

भारत सरकार ने कई साल पहले डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को डिजिटली सशक्त बनाना है। इस अभियान की बदौलत आज देश में इतने सारे मोबाइल एप मौजूद हैं, जो यूजर्स को हर तरह की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। तो आज हम आपको भारत के कुछ चुनिंदा मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप पेमेंट करने से लेकर शॉपिंग तक के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन मेड इन इंडिया एप के बारे में...

पेमेंट के लिए इन मोबाइल एप का करें इस्तेमाल
भारत में पेटीएम लोकप्रिय मोबाइल एप में से एक है। आप इस एप के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के साथ-साथ मोबाइल रिचार्ज और बिजली के बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आप फ्री चार्ज और मोबिक्विक एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन एप में आपको पेमेंट करने पर कैशबैक जैसे ऑफर्स मिलेंगे।

मनोरंजन के लिए है गाना एप
अगर आप गाना सुनने के शौकीन है, तो आप गाना एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप में आपको हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में गाने मिलेंगे। इसके अलावा आप इस एप में अपनी पसंद के अनुसार गानों की प्ले लिस्ट भी बना सकते हैं।