विश्व योग दिवस विशेष: मोबाइल में डाउनलोड करें ये 5 एप्स, फिटनेस के लिए नहीं पड़ेगी ट्रेनर या जिम की जरूरत

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Sun, 21 Jun 2026 05:20 PM IST
सार

Free Yoga Apps:

योग दिवस 2026 के मौके पर फिट और तनावमुक्त रहने के लिए महंगे जिम या पर्सनल ट्रेनर की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही फ्री एप्स के जरिए योग, मेडिटेशन और फिटनेस की ट्रेनिंग ले सकते हैं। इनमें शुरुआती से लेकर एडवांस स्तर तक के योगा सेशन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और हेल्थ ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

विज्ञापन
Best Free Yoga Apps in 2026: Top 5 Apps for Daily Yoga, Meditation and Fitness at Home
फ्री योगा एप्स - फोटो : एआई

    आज योग दिवस के खास मौके पर अगर आप भी जिम की महंगी मेंबरशिप और पर्सनल ट्रेनर की भारी-भरकम फीस से परेशान हैं, तो अब आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। टेक्नोलॉजी ने फिटनेस को अब आपकी मुट्ठी में ला दिया है।

    आपके स्मार्टफोन में ही कुछ ऐसे बेहतरीन योगा एप्स मौजूद हैं, जो एकदम फ्री हैं। इनकी मदद से आप घर बैठे प्रोफेशनल तरीके से योग और मेडिटेशन सीख सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 शानदार एप्स के बारे में जो आपको बिना एक रुपया खर्च किए फिट और स्ट्रेस-फ्री रखेंगे।

    फ्री योगा एप्स
    फ्री योगा एप्स - फोटो : एआई

    आपके फोन के लिए 5 बेस्ट फ्री योगा एप्स

    1. योगा-गो

    अगर आपने पहले कभी योग नहीं किया है, तो यह एप आपके लिए बेस्ट है। इसमें बिगिनर्स से लेकर एडवांस लेवल तक के योगा आसनों का पूरा कोर्स है। रोजाना 10-30 मिनट के गाइडेड वीडियो सेशन्स मिलते हैं, जिनमें स्टेप-बाय-स्टेप सब कुछ समझाया जाता है। वजन घटाने और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन टूल है।

    फ्री योगा एप्स
    फ्री योगा एप्स - फोटो : एआई

    2. डेली योगा

    यह एप फिटनेस लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है क्योंकि इसमें कंटेंट की कोई कमी नहीं है। इस एप में हजारों हाई-क्वालिटी योगा वीडियो और फिटनेस प्रोग्राम्स उपलब्ध हैं। महिलाओं, ऑफिस जाने वालों और नए लोगों के लिए इसमें अलग-अलग कस्टमाइज्ड कोर्स हैं। योगासन के साथ-साथ इसमें मेडिटेशन और सांस लेने वाली एक्सरसाइज भी शामिल हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें