जासूसी के लिए हो रहा इन 6 ऐप्स का इस्तेमाल, किसी भी फोन को किया जा सकता है ट्रैक

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Fri, 04 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
spy apps free for android available On Google Play Store
spy smartphone - फोटो : Kim Komando Show

    वैसे तो गूगल प्ले-स्टोर पर हर रोज नए-नए एंड्रॉयड ऐप आते हैं। इनमें कई तरह के ऐप शामिल होते हैं। कई ऐप पढ़ाई से संबंधित होते हैं तो कई सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप स्टेटस के लिए होते हैं। गूगल प्ले-स्टोर पर कई ऐप्स ऐसे भी हैं जिनके जरिए लोग अपने दोस्तों और पत्नियों की जासूसी कर रहे हैं। तो आइए इन ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इन ऐप्स के जरिए कैसे जासूसी हो रही है और आपकी किस तरह सावधान रहने की दरकार है।

    Spy Camera
    Spy Camera

    Spy Camera

    इस ऐप की मदद से आप अपने फोन पर पल-पल नजर रख सकते हैं। जैसे ही कोई दूसरा शख्स आपके फोन को टच करेगा तो यह फोन उसकी फोटो क्लिक कर लेगा और उसे पता भी नहीं चलेगा। यह ऐप आपकी इजाजत के बिना आपके फोन को छूने वालों का वीडियो भी बना सकता है।

    Find My Kids
    Find My Kids

    Find My Kids

    क्राइम बढ़ने के साथ ही बच्चों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों पर नजर रखना काफी जरूरी हो गया है। इस ऐप की मदद से आप अपने बच्चों की रियल टाइम लोकेशन जान सकते हैं। बस आपको एक काम करना होगा कि इस ऐप को अपने बच्चे के स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना है। उसके बाद आपको अपने बच्चे की पल-पल की अपडेट मिलती रहेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें