अलर्ट: फटाफट लोन देने वाले इन दो एप से रहें सतर्क, सरकार ने दी चेतावनी

पिछले दो साल में भारत में ऑनलाइन लोन का मार्केट तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड में भी काफी इजाफा हुआ है। इन ऑनलाइन लोन एप की वजह से कई लोगों ने अपनी जान दे दी है। ये लोन एप्स रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से सर्टिफाइड नहीं होते हैं और लोन देने के बाद लोगों को ब्लैकमेल करते हैं। सरकार ने 50 से अधिक ऐसे लोन एप को बैन भी किया है लेकिन हर दिन नए-नए एप लॉन्च हो रहे हैं। अब सरकार की ओर से दो नए लोन एप को लेकर चेतावनी दी गई है।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइट साइबरदोस्त ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा है कि इन एप्स से लोन लेने से पहले इनके बारे में पूरा जानकारी हासिल करें। ये एप्स शत्रुतापूर्ण विदेशी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं। यदि आप साइबर अपराध के शिकार हैं तो #Dial1930 डायल करें और http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

सरकार की ओर से जिन एप्स को लेकर चेतावनी दी गई है उनके नाम Windmill Money और Rapid Rupee Pro हैं। साइबरदोस्त के इस पोस्ट पर ही इनमें से ही एक एप को लेकर एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शिकायत की है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि ये एप गाली दे रहे हैं।
- इन 10 जगहों से करें ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग, होगी मोटी कमाई
- स्टार्टअप शुरू करने से पहले प्रोडक्ट रिसर्च, मार्केट रिसर्च, कस्टमर कैटेगरी चुनना बेहद जरूरी : डॉ. अनसुइया
- परेशानी: अब विंडोज लैपटॉप में नहीं मिलेगा यह खास फीचर, नए अपडेट के बाद हो जाएगा खत्म
- सेल्फी लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन, 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा