Patanjali OrderMe App: इस एप से होगी कोरोना की दवाई की होम डिलीवरी

योगगुरू बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना की दवा पेश की है। पतंजलि आयुर्वेद ने दिव्य कोरोनिल नाम से कोरोना की दवा बाजार में उतारी है। इसके अलावा एक कोरोना किट भी पेश की गई जो कि एक तीन दवाओं का पैक है।

कोरोना की दवा दिव्य कोरोनिल के साथ बाबा रामदेव ने ऑर्डरमी नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च करने की घोषणा की है जिसकी मदद से लोग घर बैठे कोरोना की दवा मंगा सकेंगे। Orderme एप की लॉन्चिंग अगले सप्ताह होगी। कोरोना की दवा के अलावा आप इस एप से पतंजलि आयुर्वेद की अन्य दवाइयां भी घर बैठे मंगा सकेंगे। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए लॉन्च होगा।

कोरोना की दवा की लॉन्चिंग के मौके पर बाबा रामदेव और पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण ने इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे सामने रखे। इस दवा को पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर ने मिलकर तैयार किया है। इसका उत्पादन हरिद्वार की दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कर रहे हैं।