एपल आईओएस 27: क्या आलसियों के लिए वरदान साबित होगा अगला अपडेट? Agentic AI खुद ही करेगा मुश्किल काम!
Apple AI Password Manager:
एपल का नया iOS 27 आपके आईफोन को और भी स्मार्ट बनाने आ रहा है। अब आपका फोन Agentic AI की मदद से आपके कमजोर पासवर्ड को खुद-ब-खुद बदल देगा। साथ ही, AirDrop से फाइल ट्रांसफर 69% ज्यादा फास्ट हो जाएगा और यूजर्स को Siri व Gemini AI का एक दमदार कॉम्बो देखने को मिलेगा। जानिए इन नए फीचर्स की पूरी डिटेल।

क्या आपका जीमेल या अन्य किसी अकाउंट का पासवर्ड कमजोर है? अक्सर प्लेटफॉर्म हमें चेतावनी देते हैं कि हमारा पासवर्ड लीक हो चुका है या कमजोर है, लेकिन वेबसाइट पर जाकर नया पासवर्ड बनाने और उसे याद रखने के आलस में हम इसे अनदेखा कर देते हैं।
लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई एप आपके कमजोर पासवर्ड को पहचान ले और खुद ही वेबसाइट पर जाकर एक मजबूत पासवर्ड सेट कर दे तो कैसा रहेगा? यह कोई जादू नहीं, बल्कि एपल का नया कमाल है। टेक लवर्स के लिए इसे आसान भाषा में डिकोड करते हैं:

एजेंटिक एआई से लैस एपल का नया पासवर्ड एप
एपल के आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 में यूजर्स के इसी आलस का पक्का इलाज मिलने वाला है। एपल का नया पासवर्ड एप न सिर्फ आपके कमजोर या लीक हुए पासवर्ड को पहचानेगा, बल्कि एजेंटिक एआई की मदद से खुद ही उस वेबसाइट पर जाकर आपके लिए एक नया और मजबूत पासवर्ड जनरेट करके सेव भी कर देगा। यह AI किसी जेम्स बॉन्ड एजेंट (007) की तरह बैकग्राउंड में पूरी सतर्कता के साथ काम करेगा।

एयरड्रॉप हुआ पहले से 69% ज्यादा फास्ट
सितंबर के अंत तक रोलआउट होने वाले iOS 27 में सिर्फ पासवर्ड एप ही नहीं, बल्कि एपल टू एपल फाइल ट्रांसफर (एयरड्रॉप) भी भयंकर फास्ट होने वाला है। इस स्पीड का अंदाजा आप इन आंकड़ों से लगा सकते हैं:
- iOS 26:3.5 GB का वीडियो ट्रांसफर करने में 2 मिनट 11 सेकंड का समय लगता है।
- iOS 27:यही काम महज 41 सेकंड में पूरा हो जाएगा।
यानी नई अपडेट के साथ फाइल शेयरिंग स्पीड में सीधे 69% का इजाफा देखने को मिलेगा।