AC Blast: बार-बार बंद होना या जलने की गंध? AC ब्लास्ट होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें अंदेखा

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 30 May 2026 03:29 PM IST
सार

AC Blast Incident Delhi Hauz Khas:

देशभर में बढ़ते एसी ब्लास्ट के मामलों ने एयर कंडीशनर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक्सपर्ट के मुताबिक भीषण गर्मी, ओवरलोडिंग, खराब वायरिंग, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और रेफ्रिजरेंट गैस लीकेज जैसी कई वजहें इन हादसाें काे हवा देती हैं। आइए जानते हैं कि एसी ब्लास्ट या गैस लीकेज से पहले कौन-कौन से चेतावनी संकेत मिलते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानकर बड़े हादसे से बचा जा सकता है।

AC Blast, Why ACs Exploding Summer? Never Ignore These Warning Signs
एसी ब्लास्ट के शुरुआती संकेत - फोटो : एआई जनरेटेड

    Delhi Fire Service Electrical Short Circuit:

    दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की एसी ब्लास्ट से मौत के बाद राजधानी समेत अन्य जगहों पर भी एसी की सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई हे। चिलचिलाती गर्मी में जहां एक ओर एसी लोगों को राहत दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ये उनकी जान के लिए काल भी बन रहे हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कुछ सामान्य सावधानियां अपनाकर ऐसे हादसों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

    दिल्ली में बिजली से जुड़ी आग की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

    दिल्ली अग्निशमन सेवा के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में होने वाली करीब 60 प्रतिशत आग की घटनाएं बिजली संबंधी खराबियों से होने की बात सामने आई है। इनमें शॉर्ट सर्किट, ओवरलोडिंग, ओवरहीटिंग, खराब वायरिंग और कम क्वालिटी वाले इलेक्ट्रिकल उपकरण प्रमुख कारण हैं। गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने के साथ इन जोखिमों में भी तेजी से वृद्धि होती है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    एसी ब्लास्ट का खतरा आखिर क्यों बढ़ जाता है?

    तकनीकी एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई घंटों तक लगातार एसी चलाने से उसका कंप्रेसर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में अगर मशीन को ठंडा होने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाए, तो अंदर का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। फिर यही आग लगने और विस्फोट जैसी घटनाओं की वजह बनती है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    वोल्टेज में उतार-चढ़ाव भी बन सकता है बड़ा कारण

    गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से कई इलाकों में वोल्टेज घटने-बढ़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। जिसका सीधा असर एसी के संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर पड़ता है। अगर एमसीबी खराब हो या वायरिंग ढीली हो, तो सुरक्षा तंत्र पूरी तरह विफल हो सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।