आपके फोन में हैं इन 7 बड़े बैंकों के ऐप्स तो तुरंत डिलीट करें, करोड़ों ग्राहक हो चुके शिकार

एंड्रॉयड स्मार्टफोन अक्सर विवादों में रहता है। आए दिन गूगल प्ले-स्टोर पर कई फर्जी और वायरस वाले ऐप के बारे में जानकारी मिलती रहती है। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गूगल प्ले स्टोर पर 7 प्रमुख बैंकों के फर्जी ऐप मौजूद हैं जो करोड़ों ग्राहकों को डाटा चोरी कर रहे हैं और उन्हें हैकर्स तक पहुंचा रहे हैं। इसकी जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा से जुड़ी कंपनी सोफोज लैब्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से बैंक के फर्जी ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं और कहीं आपने भी तो फर्जी ऐप डाउनलोड नहीं कर लिया है।

जिन बैंकों के फर्जी ऐप्स होने की बात रिपोर्ट में कही गई है उनमें भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यस बैंक हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन फर्जी ऐप्स से ग्राहकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भी चोरी हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप कैश बैक, नि:शुल्क मोबाइल डाटा और बिना ब्याज के कर्ज समेत पुरस्कार का वादा कर उपभोक्ताओं को डाउनलोड, इंस्टॉल और इस्तेमाल के लिए प्रलोभन देते हैं।