बड़े काम के हैं ये एंड्रॉयड मोबाइल Apps, लेकिन गूगल प्ले-स्टोर पर नहीं मिलेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Jun 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
4 Useful Android Apps That Aren’t Available On Google Play Store
BEST USEFUL APP - फोटो : PIXABAY

    एंड्रॉयड मोबाइल के लिए एप का ठिकाना गूगल प्ले-स्टोर पर है और आईफोन के लिए एपल एप स्टोर पर। एंड्रॉयड और आईओएस यूजर दोनों अपने-अपने एप स्टोर से अपनी जरूरत के हिसाब से मोबाइल एप डाउनलोड करते हैं। कई बार हमें कुछ खास एप्स की जरूरत पड़ जाती है, लेकिन ये एप ना तो एप स्टोर पर मिलते हैं और ना ही गूगल प्ले-स्टोर से आप इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम आपको पांच ऐसे एंड्रॉयड एप्स के बारे में बताएंगे जो हैं तो बड़े काम के लेकिन आप इन्हें प्ले-स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते। आइए जानते हैं...

    tubemate
    tubemate
    • TubeMate- यह एप आपको गूगल प्ले-स्टोर पर नहीं मिलेगा। इस एप के जरिए आप यूट्यूब वीडियो को आसानी से अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की मदद से फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म से भी वीडियो डाउनलोड किए जा सकते हैं। यानी एक एप से आपके कई सारे काम होंगे। इस एप को यहां से डाउनलोड किया जा सकता है http://tubemate.net/
    WiFi Kill
    WiFi Kill
    • WiFi Kill-अपने वाई-फाई पर कंट्रोल रख सकते हैं। यानी आप अपने वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्टेड किसी डिवाइस को डिस-कनेक्ट कर सकते हैं। इस एप में आप उन सभी यूजर्स को देख सकते हैं जो आपके वाई-फाई से कनेक्टेड हैं। इस एप को यहां से डाउनलोड कर सकते हैं wifikillapk.com
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें