अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट करें ये 24 एप्स, चीन कर रहा है आपकी जासूसी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 05 Feb 2020 02:08 PM IST
24 popular apps seeking dangerous permissions, Chinese company developed them
Shenzhen HAWK - फोटो : vpnpro.com

    एंड्रॉयड फोन में अक्सर मैलवेयर या वायरस को लेकर शिकायतें सामने आती रहती हैं। अब हाल ही में 23 ऐसे एंड्रॉयड एप की पहचान हुई है जो आपके लिए बेहद ही खतरनाक हैं और इन एप को खासतौर पर जासूसी के लिए तैयार किया गया है। इन सभी एप को चाइनीज कंपनी HAWK ने तैयार किया है। इन सभी एप को कुल 382 मिलियन बार यानी 38.2 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में...

    Android Malware
    Android Malware

    Shenzhen HAWK के इन मैलवेयर वाले एप्स की लिस्ट में पहला एप को मौसम का है जिसने लाखों यूजर्स का डाटा चीन में मौजूद सर्वर पर भेजा है। इस एप ने लोगों प्रीमियम सर्विस के लिए मोबाइल नंबर भी लिया है। यह एप चुपके से ब्राउजर के जरिए ओपन हो जाता है और विज्ञापन दिखाता है।

    भारतीय सेना demo
    भारतीय सेना demo - फोटो : PTI

    Shenzhen HAWK के एप को लेकर पहले भी बवाल हो चुका है। भारतीय सेना को इस कंपनी के एप को इस्तेमाल ना करने की सलाह दी गई थी, हालांकि ये सभी एप्स अभी भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं। ये एप्स जरूरत ना होने पर भी यूजर्स से कैमरा, फोन कॉल, रेडियो, ऑडियो और मैसेज का एक्सेस लेते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें