WhatsApp पर करते हैं ये 7 काम तो बंद कर दीजिए, हमेशा के लिए हो सकते हैं ब्लॉक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Nov 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
10 things that may get you banned on WhatsApp, here is the list
WhatsApp

    आप सभी लोग व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते होंगे। आपने कई व्हाट्सऐप ग्रुप भी ज्वाइन किया होगा और कई ग्रुप्स आपने भी बनाए होंगे। आए दिन व्हाट्सऐप पर तमाम तरह के मैसेज आते हैं और आप भी तमाम तरह के मैसेज शेयर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सऐप पर एक मैसेज के कारण आपका व्हाट्सऐप अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकता है। आइए जानते हैं व्हाट्सऐप पर किन-किन चीजों को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

    whatsapp update
    whatsapp update

    व्हाट्सऐप के नियम व शर्तों के मुताबिक गैरकानूनी, अश्लील, किसी को बदनाम करने वाले मैसेज, धमकी, उत्पीड़न, घृणा फैलाने वाले मैसेज आप व्हाट्सऐप पर नहीं भेज सकते है। यदि आप ऐसे मैसेज भेजते हैं तो आपको ब्लॉक किया जा सकता है या फिर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    डेमो
    डेमो - फोटो : डेमो

    अपराधों को बढ़ावा देने वाले संदेश भी आपको व्हाट्सऐप पर ब्लॉक करवा सकते हैं। अतः आपके लिए बेहतर होगा कि ऐसे मैसेज से दूर रहें और यदि किसी ने ऐसा मैसेज आपको भेजा है तो उसे फॉरवर्ड करने के बजाय डिलीट कर दें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें