काम की बात: व्हाट्सएप पर ऐसे डाउनलोड करें कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, ये रहा प्रोसेस

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 13 Oct 2021 05:40 PM IST
Ministry of health How to download Covid Vaccination certificate on Whatsapp this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala

    क्या आपको पता है कि आप व्हाट्सएप पर भी अपने कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण एक समय जो अर्थव्यवस्था जम चुकी थी। वह अब धीरे धीरे पटरी पर आ रही है। ऐसे में कई लोग दोबारा अपने रोजगार और बाकी गतिविधियों में संलग्न हो रहे हैं। हालांकि कई जगहों और संस्थानों में प्रवेश के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की मांग की जा रही है। ऐसे में कोविन एप पर लॉग इन करके वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना थोड़ा जटिल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप के जरिए वैक्सीन के सर्टिफिकेट को फोन में डाउनलोड करना काफी आसान है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को व्हाट्सएप अकाउंट पर डाउनलोड कर सकते हैं?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    ऐसे करें अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड

    अपने व्हाट्सएप पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए आपको इस नंबर (9013151515) को अपने फोन में सेव करना होगा। ये मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ द्वारा जारी किया गया नंबर है।सेव करने के बाद आपको अपने व्हाट्सएप पर इस नंबर को खोलना है।उसके बाद Covid-19 certificate टाइप करने के बाद सेंड कर दें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    थोड़ी देर बाद एक ओटीपी जनरेट होगा।रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को मैसेज बॉक्स में दर्ज करके सेंड करें।