Metaverse: वर्चुअल दुनिया में ये कपल रखने जा रहा अपना वेडिंग रिसेप्शन, आखिर कैसे संभव होगा ये सबकुछ

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 24 Jan 2022 05:05 PM IST
Metaverse Virtual Life Couple Wedding Reception
वर्चु्अल दुनिया में ये कपल रखेगा अपना वेडिंग रिसेप्शन, आखिर कैसे संभव होगा ये सबकुछ - फोटो : Amar Ujala

    इन दिनों देश में मेटावर्स की काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में भारत का एक कपल (Dinesh S P और Janaganandhini Ramaswamy) अपना वेडिंग रिसेप्शन मेटावर्स में रखने जा रहा है। ये भारत का पहला ऐसा वेडिंग रिसेप्शन होने वाला है, जिसे मेटावर्स की दुनिया में आयोजित किया जाएगा। कपल ने वर्चुअल दुनिया में आयोजित होने वाले अपने इस वेडिंग रिसेप्शन की थीम भी चुन ली है। इसे हैरी पोर्टर के मशहूर हॉग्वार्ट्स काशल के द ग्रेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस वर्चुअल वेडिंग रिसेप्शन में कई मेहमान भी शामिल होंगे। आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर कोई अपना वेडिंग रिसेप्शन कैसे किसी वर्चुअल दुनिया में रख सकता है? और ये मेटावर्स क्या है? इन सभी सवालों के उत्तर आज हम आपको बताएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि क्या है मेटावर्स और कैसे ये कपल अपनी शादी को एक वर्चुअल दुनिया में आयोजित करेगा?

    वर्चु्अल दुनिया में ये कपल रखेगा अपना वेडिंग रिसेप्शन, आखिर कैसे संभव होगा ये सबकुछ
    वर्चु्अल दुनिया में ये कपल रखेगा अपना वेडिंग रिसेप्शन, आखिर कैसे संभव होगा ये सबकुछ - फोटो : Istock

    क्या है मेटावर्स

    मेटावर्स इंटरनेट के अगले चरण का विकास है, जहां पर वास्तविकता को एक वर्चुअल रूप दिया जाएगा। इस वर्चुअल दुनिया में हमारे आपके और कई लोगों के वर्चुअल अवतार या कहें प्रतिरूप होंगे, जिनसे हम 3D रूप में इंटरैक्ट करेंगे। हालांकि, मेटावर्स की Augmented Reality की दुनिया में एक दूसरे के साथ वर्चुअली रूप से मिलने के लिए हमारे पास वीआर (Virtual Reality) हेडसेट का होना बहुत जरूरी होगा।

    वर्चु्अल दुनिया में ये कपल रखेगा अपना वेडिंग रिसेप्शन, आखिर कैसे संभव होगा ये सबकुछ
    वर्चु्अल दुनिया में ये कपल रखेगा अपना वेडिंग रिसेप्शन, आखिर कैसे संभव होगा ये सबकुछ - फोटो : Social Media

    कैसे संभव होगा ये वर्चुअल वेडिंग रिसेप्शन

    इस वर्चुअल वेडिंग रिसेप्शन में सभी मेहमानों के वर्चुअल अवतार होंगे, जो कि वीआर बॉक्स लगाकर इस रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगे। सभी मेहमानों का वर्चुअल 3D अवतार होग्वार्ट के द ग्रेट हॉल में एक दूसरे के साथ मिलेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दुल्हन के दिवंगत पिता करेंगे। मेटावर्स में शादी का रिसेप्शन रखने का यूनिक आइडिया दूल्हे दिनेश एसपी ने दिया था।