Laptop Hanging Problem: अब कभी हैंग नहीं होगा आपका लैपटॉप, बस करना होगा ये काम

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 06 Jan 2022 04:40 PM IST
Laptop Hanging Problem Solution in Hindi Tech news in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    ये दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और कंप्यूटिंग का है। कंप्यूटिंग के क्षेत्र में हुए अहम बदलावों ने हमारे कई काम को आसान बना दिया है। दुनिया भर में कई लोग आज कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग विभिन्न कामों के लिए करते हैं। हालांकि, कंप्यूटर और लैपटॉप उपयोगकर्ता के साथ अक्सर ये समस्या देखने को मिलती है कि उनका सिस्टम काफी हैंग करता है। इस कारण किसी जरूरी काम को करते वक्त सिस्टम बीच में ही अटक जाता है और हमारा डाटा भी सेव नहीं हो पाता। ऐसे में मजबूरन हमको उसको रिबूट करना पड़ता है। इन सब के बीच हमारा काफी समय बर्बाद होता है। कई उपयोगकर्ता के साथ तो लैपटॉप हैंग की समस्या काफी आम हो गई है। उनका लैपटॉप रोजाना हैंग करता है। इस कारण उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने लैपटॉप के हैंग होने वाली समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    डिवाइस अपडेट न होने की स्थिति में

    अक्सर लैपटॉप हैंग होने की समस्या तब सामने आती है, जब डिवाइस पूरी तरह से अपडेट नहीं होता है। ऐसे में आपको अपने लैपटॉप को समय समय पर अपडेट करते रहना चाहिए। अपडेट करने से सिस्टम में नए फीचर्स और फंक्शन एड हो जाते हैं। इससे सिस्टम की प्रोसेसिंग स्पीड बूस्ट होती है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    वायरस या किसी मैलवेयर अटैक होने पर

    अक्सर हमारे कंप्यूटर में एंटीवायरस न होने पर वायरस या किसी प्रकार का मैलवेयर आ जाता है। इस कारण हमारा लैपटॉप काफी हैंग करने लगता है। ऐसे में इस बात को सुनिश्चित करें कि लैपटॉप में हमेशा विश्वसनीय एंटीवायरस को इंस्टॉल करके रखें। इसके अलावा कभी भी गैर विश्वसनीय लिंक्स अथवा एप्लीकेशन को अपने सिस्टम में इंस्टॉल न करें।