ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

1. स्कीमिंग
लोग शॉपिंग के बाद अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए दे देते हैं, लेकिन वो ध्यान नहीं देते कि हैकर्स उनके कार्ड की गुप्त जानकारी भी हैक कर सकते हैं । हैकर्स, स्वैप मशीन में एक ऐसी डिवाइस फिट करते हैं जिसके जरिए ग्राहक के कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां उस डिवाइस में कैद हो जाती हैं।

2. पब्लिक वाई-फाई जोन
अगर आप किसी पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय ट्रांजेक्शन करते हैं तो हैकर्स बड़ी ही आसानी से आपकी गोपनीय जानकारियों को चुराकर आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं।

3. फार्मिंग
इस तकनीक का इस्तेमाल करके हैकर यूजर्स को नकली वेबसाइट्स के जरिए ठगी का शिकार बनाते हैं। इन्हें असली वेबसाइट की तरह ही तैयार किया जाता है, जिससे यूजर्स को यह बिलकुल असली वेबसाइट्स की तरह ही नजर आए। जैसे ही आप इन वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं तो हैकर्स आपकी अकाउंट से संबधित जानकारियां जुटा लेते हैं।