Jio Recharge Plans: कम कीमत के रिचार्ज पर मिलेंगे आपको ढेरों बेनिफिट्स, जानें प्लान्स की डिटेल

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 13 Dec 2021 10:37 AM IST
Jio recharge plans these low cost jio recharge plans are very beneficial for you know full details about this
Jio recharge plans - फोटो : social media

    हाल ही में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतों में बढोत्तरी की है। कीमतों के बढ़ने का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में कई उपयोगकर्ता ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स की खोज कर रहे हैं, जिनमें उनका सारा काम भी चल जाए और पैसे भी ज्यादा खर्च न हों। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के ऐसे ही खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। हालांकि ये रिचार्ज प्लान्स पहले के मुकाबले थोड़े महंगे जरूर हो गए हैं, लेकिन इनको रिचार्ज कराने पर आपको कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। जियो के इन रिचार्ज प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉल्स के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए पर्याप्त मात्रा में डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा आप जियो की दूसरी सेवाओं (जियो टीवी, जियो म्यूजिक आदि) का उपयोग भी कर पाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -

    Jio recharge plans
    Jio recharge plans - फोटो : Pixabay

    जियो का 119 रुपये का रिचार्ज प्लान

    जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 119 रुपये है। इस प्लान की वैद्यता कुल 14 दिनों की है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल्स के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग हेतु 1.5 जीबी डाटा मिलता है।

    Jio recharge plans
    Jio recharge plans - फोटो : iStock

    जियो का 199 रुपये का रिचार्ज प्लान

    इस प्लान की कीमत 199 रुपये है, जिसकी वैलिडिटी महज 23 दिनों की होगी। जियो के इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको अनलिमिटेड कॉल्स के साथ रोजाना 1.5 जीबी डाटा इंटरनेट उपयोग हेतु मिलेगा। इसके साथ आप जियो की दूसरी सेवाओं का भी आनंद उठा पाएंगे।