Jio freedom plan : जियो के ये प्लान हैं काफी खास, 1 साल की वैलिडिटी के साथ मिलेगा बंपर डाटा और कॉलिंग की सुविधा

संकल्प सिंह
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 17 Nov 2021 03:28 PM IST
Jio recharge plans jio freedom plan jio best recharge plan jio recharge know all details about this
Jio freedom plan - फोटो : jio

    देश की टेलीकॉम कंपनी जियो अपने उपभोक्ताओं के लिए नए रिचार्ज प्लान्स लेके आई है। जिओ ने अपने इस नए प्लान का नाम "Jio Freedom Plan" रखा है। कंपनी ने इस प्लान में यूजर्स के लिए कोई भी डेटा लिमिट नहीं रखी है, यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मिलने वाले डेटा को खर्च कर सकते हैं। जियो ने इसी प्लान में 1 साल की वैलिडिटी वाला भी प्लान अपने उन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है जो एक साल का प्लान लेना पसंद करते हैं। इस सालाना पैक को रिचार्ज करने के लिए ग्राहकों को 2,397 रुपये खर्च करने होंगे। वैसे तो अगर सालाना प्लान की बात करें तो जियो के पास पहले से ही 2,399 रुपये और 2,599 रुपये के प्लान हैं। आइए जानते हैं इन तीनों प्लान्स के बारे में विस्तार से, जो 1 साल की वैलिडिटी के साथ बम्पर डाटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा देते हैं -

    Jio freedom plan
    Jio freedom plan - फोटो : Pixabay

    2,397 वाला रिचार्ज प्लान

    अगर आप एक इंटरनेट यूजर हैं और यूट्यूब, फेसबुक पर वीडियो, स्टोरी देखना और अपलोड करना पसंद करते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं, और डेटा लिमिट से परेशान हैं तो ये प्लान आपके लिए है। जियो ने इस प्लान में कोई भी डेटा लिमिट नहीं रखा है। आप डेली जितना मर्जी चाहे उतना डेटा खर्च कर सकते हैं। प्लान पूरे 1 साल तक वैलिड है और इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS/ DAY के हिसाब से दिया जाएगा।

    Jio freedom plan
    Jio freedom plan - फोटो : iStock

    2,599 वाला रिचार्ज प्लान

    जियो इस प्लान में अपने ग्राहकों को 1 साल तक कुल 740 GB डेटा देगा यानी 2 GB रोज। इसके अलावा ग्राहकों को 10 GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है, जिससे इंटरनेट चलाने वालों को डबल फायदा होगा। कंपनी ग्राहकों को इस प्लान में फ्री जिओ ऐप्स के साथ 100 SMS और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा फ्री में दे रही है। बड़ी बात ये है कि जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान में 399 वाला डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दे रही है।