Jio Recharge plans: जियो के इन प्लान्स के साथ मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स, रिचार्ज कराने के बाद लंबे समय तक नहीं रहेगी टेंशन

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sun, 21 Nov 2021 02:29 PM IST
Jio Recharge plans jio 2599 plans detial jio 2399 plans details jio best recharge plans jio offers jio cashback know full details about this
jio recharge plan - फोटो : jio

    अपने सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को लेकर रिलायंस जियो अक्सर चर्चा में बना रहता है। इसके अलावा उसके शानदार ऑफर्स और ढेरों बेनिफिट्स के कारण कई यूजर्स उसकी तरफ खिंचे चले आते हैं। इसी कड़ी में आज हम जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हें एक बार कराने पर आपको लंबे टाइम के लिए छुट्टी मिल जाएगी। जियो के इन रिचार्ज प्लान्स के साथ आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इन रिचार्ज प्लान्स को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो बार बार रिचार्ज करने की टेंशन नहीं लेते हैं। इन प्लान्स के साथ आपको वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भी लुत्फ मिलेगा। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं जियो के उन खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से, जिन्हें एक बार कराने पर आपको लंबे समय के लिए कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    jio recharge plan
    jio recharge plan - फोटो : iStock

    जियो का 2599 वाला रिचार्ज प्लान

    जियो के इस खास रिचार्ज प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा और एडिशनल 10GB डेटा मिलेगा, जिसका उपयोग आप अपने रोजाना डेटा के ओवर होने के बाद कर पाएंगे। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिल रहा है। जियो के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

    jio recharge plan
    jio recharge plan - फोटो : Pixabay

    इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको Disney + Hotstar का एक साल का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। अगर आप इस रिचार्ज को माई जियो ऐप से करवाते हैं, तो आपको 200 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल जियो मार्ट में खरीदारी करते समय किया जा सकेगा।