काम की बात: 50 रुपये से कम के ये तीन जियो रिचार्ज हैं काफी खास, मिलेगी अनलिमिटेड वैलिडिटी

आज के इस डिजिटल दौर में कई लोगों के घरों पर वाईफाई राउटर लगा हुआ है। ऐसे में वो लोग अपने मोबाइल नंबर का रिचार्ज उसकी वैलिडिटी को बढ़ाने के लिए ही करते हैं। हालांकि कई टेलीकॉम कंपनियों के सिम कार्ड की वैलिडिटी को बढ़ाने वाले रिचार्ज के लिए हमें काफी ज्यादा कीमत अदा करनी होती है। हाल ही में कुछ समय पहले एयरटेल ने अपने 49 रुपये के वैलिडिटी बढ़ाने वाले रिचार्ज को बंद करके उसकी जगह 79 रुपये के रिचार्ज प्लान को एक्टिव किया था। एयरटेल द्वारा किये गए इस बदलाव के कारण कई यूजर्स को अपने सिम कार्ड की वैलिडिटी को बढ़ाने के लिए ज्यादा पैसों को अदा करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ जियो अपने ग्राहकों को 50 रुपये से भी कम की कीमत में 3 प्लान पेश कर रहा है, जिनकी मदद से सिम कार्ड की वैलिडिटी बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं जियो के इन प्लान्स के बारे में विस्तार से -

जियो के ग्राहक 50 रुपये से भी कम के रिचार्ज में अपने सिम कार्ड की वैलिडिटी बढ़ा सकते हैं। जियो के इन प्लान से आप केवल सीमित समय के लिए ही नहीं बल्कि अनलिमिटेड अपने मोबाइल नंबर की वैलिडिटी बढ़ा सकते हैं।

बात अगर पहले जियो प्लान की करें तो इसे आप 10 रुपये के भुगतान से कर सकते हैं। 10 रुपये के इस रिचार्ज में आपको 7.47 का रुपये का टॉक-टाइम मिलता है। ये प्लान अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान का यूज आप टॉक टाइम के खत्म होने के समय तक कर सकते हैं।