काम की बात: Jio में नंबर पोर्ट करवाने के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर, घर बैठे ही आसानी से कर सकते हैं ये काम

अक्सर अपने नंबर को पोर्ट करवाने के लिए हमको बाहर के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि आप घर बैठे ही अपने नंबर को ऑनलाइन पोर्ट करवा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने पुराने नंबर को जियो में ऑनलाइन पोर्ट करवा सकते हैं। जियो अक्सर अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कई नए प्लान्स लेकर आता रहता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्राहक उससे जुड़ सकें। आज भारत में जियो की सेवाओं को यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स हैं। अपने साथ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोड़ने के लिए जियो कई तरह की सुविधाओं को भी लॉन्च करता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको जियो के ऑनलाइन पोर्ट की सुविधा के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप आसानी से अपने नंबर को जियो में पोर्ट करवा सकते हैं।

इस प्रोसेस की मदद से आप अपने नंबर को जियो में पोर्ट करवा सकते हैं -
सबसे पहले आपको जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।उसके बाद आपको होम पेज पर नीचे की तरफ आना है और पोर्ट टू जियो के ऑप्शन का चयन करना है।अब अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।

कुछ देर बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करके आगे बढ़ना है।आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको पिन कोड के साथ अपना पूरा पता डालकर कंफर्म के बटन पर क्लिक करना होगा।इसे करने के बाद नए सिम कार्ड की डिलीवरी रिक्वेस्ट चली जाएगी।