Jio Free Services: इन ग्राहकों को दो दिनों के लिए फ्री में मिलेगी जियो की हर सर्विस, जानिए आपको फायदा मिलेगा या नहीं

बीते शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रिलायंस जियो की टेलिकॉम सर्विस प्रभावित रही है। इससे जियो के यूजर्स काफी परेशान हुए। कई यूजर्स ने कॉल नहीं लग पाने और डाटा ऐक्सेस न होने की शिकायत की। दिक्कत होने के बाद लोगों ने ट्विटर पर भी इस बारे में शिकायत की। करीब 8 घंटे तक सेवाएं बाधित होने के बाद लोगों को राहत मिली। ऐसे में कंपनी ने लोगों की शिकायतों को देखते हुए ये ऐलान किया है कि नेटवर्क डाउन होने की वजह से जिन यूजर्स ने परेशानी का सामना किया, उसकी भरपाई कंपनी करेगी। रिलायंस जियो ने कहा है कि यूजर्स को दो दिनों की फ्री सेवाएं देकर कंपनी नुकसान की भरपाई करेगी। सिर्फ मुंबई में ये सेवा बाधित हुई थी, ऐसे में कई लोग सोच रहे होंगे कि इस सर्विस का फायदा कौन उठा सकता है और इसके लिए क्या करना होगा? आइए जानते हैं सभी सवालों के जवाब...

किन लोगों को मिलेगा लाभ
- कंपनी ग्राहकों के नुकसान की भरपाई के लिए ये फ्री सर्विस केवल मुंबई के यूजर्स को देगी, क्योंकि पूरे देश में सिर्फ मुंबई के यूजर्स ने नेटवर्क डाउन की समस्या झेली थी।

कैसे मिलेगा इस सर्विस का फायदा
- कंपनी के मुताबिक जिन यूजर्स को ये सुविधा दी जा रही है, उनके मौजूदा रिचार्ज पैक में ही इन फ्री सेवाओं को जोड़ दिया जाएगा। यानी आपकी मौजूदा पैक की वैलिडिटी जिस दिन भी खत्म हो रही है उसे दो दिन के लिए एक्स्टेन्ड कर दिया जाएगा।