Jio Data Addon plans: जियो के इन प्लान्स से आपके डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या होगी खत्म, जानें इनके बारे में

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 06 Jan 2022 03:02 PM IST
Jio Data Addon plans with this plan you do not have to worry after daily data limit over
जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : Jio

    इंटरनेट आने के बाद से हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई है। एजुकेशन, बिजनेस से लेकर कामकाज तक सभी जगह इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है। ऐसे में दुनिया भर में बड़ी मात्रा में इंटरनेट की खपत हो रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। बीते कुछ सालों में भारत के अंदर बड़े पैमाने पर इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है। ऐसे में कई टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खास रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। हालांकि, टेलीकॉम सेवाओं का आनंद लेने वाले ग्राहकों के साथ आम समस्या ये देखने को मिलती है कि उनका डेली डाटा लिमिट बहुत जल्दी ओवर हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको जियो के शानदार डाटा एडऑन प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -

    जियो रिचार्ज प्लान
    जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : Pixabay

    15 रुपये का रिचार्ज प्लान

    15 रुपये के इस डाटा ऐड ऑन रिचार्ज प्लान में आपको 1 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। अगर आपकी डेली डाटा लिमिट खत्म हो चुकी है, तो आप इस प्लान के साथ जा सकते हैं।

    जियो रिचार्ज प्लान
    जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : Pixabay

    25 रुपये का रिचार्ज प्लान

    जियो के इस डाटा ऐड ऑन प्लान में आपको 2GB इंटरनेट डाटा मिलता है। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आप 25 रुपये की कीमत पर इस रिचार्ज को अपने फोन में करवा सकते हैं।