रिचार्ज प्लान: जियो के ये हैं कुछ बेहद सस्ते इंटरनेट प्लान, कम पैसे में मिलेंगे ज्यादा फायदे

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Fri, 26 Nov 2021 12:20 PM IST
jio best prepaid internet recharge plan
जियो इंटरनेट रिचार्ज प्लान - फोटो : Pixabay

    आज का दौर मोबाइल फोन का है, और लगभग हर किसी के पास आपको आसानी से मोबाइल मिल जाएगा। गांव का दूर-दराज का कोना हो या फिर शहर, हर जगह पर लोग अपने ज्यादातर काम मोबाइल पर ही करते हुए नजर आते हैं। मोबाइल में ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो या फिर दोस्तों संग तस्वीरें क्लिक करनी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम मोबाइल पर बेहद आसानी से हो जाते हैं। वहीं, लोग आजकल इंटरनेट का भी काफी इस्तेमाल करते हैं, जिसके लिए सिम कार्ड को समय-समय पर रिचार्ज करवाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप जियो यूजर्स हैं और कोई सस्ते इंटरनेट प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको नो डेली डेटा लिमिट के साथ कई अन्य सुविधाएं बेहद कम दाम में मिल जाए। तो हम आपके लिए कुछ स्पेशल रिचार्ज की जानकारी लेकर आएं हैं।तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

    जियो इंटरनेट रिचार्ज प्लान
    जियो इंटरनेट रिचार्ज प्लान - फोटो : iStock

    151 वाला प्लान

    इस प्लान में आपको 151 रुपये का रिचार्ज करवाने पर 30 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है, जो पूरे 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। ये प्लान नो डेली डेटा लिमिट के साथ आता है यानी आप चाहें तो 30 जीबी डेटा का इस्तेमाल एक साथ कर सकते हैं या फिर पूरे 30 दिन के अंदर अपने मनमुताबिक भी कर सकते हैं।

    जियो इंटरनेट रिचार्ज प्लान
    जियो इंटरनेट रिचार्ज प्लान - फोटो : iStock

    201 वाला प्लान

    201 रुपये के रिचार्ज पर आपको पूरे 30 दिनों के लिए 40 जीबी इंटरनेट डेटा दिया जाता है। इस इंटरनेट का इस्तेमाल आप अपने हिसाब से 30 दिनों के अंदर एक साथ या अलग-अलग दिन के हिसाब से कर सकते हैं।