काम की बात: तत्काल टिकट को बुक करने में अब नहीं लगेगा समय, इस ट्रिक की मदद से फटाफट हो जाएगा आपका टिकट बुक

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 16 Oct 2021 02:36 PM IST
IRCTC how to book fast tatkal ticket on mobile know the method here
How to book fast tatkal ticket on mobile - फोटो : iStock

    तत्काल टिकट को बुक करना काफी मुश्किल भरा काम है। अक्सर लोग तत्काल टिकट को बुक करने के लिए समय से पहले ही डिवाइस पर लॉगिन कर लेते हैं। इतना सब करने के बाद भी कई मर्तबा उनका टिकट बुक नहीं हो पाता है। ऐसे में उन लोगों को घर या किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए दूसरे विकल्पों की तलाश करनी पड़ती है। अगर आप भी तत्काल टिकट बुकिंग की समस्या से परेशान हैं और आपका टिकट बुक नहीं हो पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करने के बाद आपका टिकट चुटकियां बजाते ही बुक हो जाएगा। इस ट्रिक की मदद से तत्काल टिकट को बुक करते समय आपको किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये काफी आसान प्रोसेस है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि कैसे आप फटाफट तत्काल टिकट को बुक कर सकते हैं?

    How to book fast tatkal ticket on mobile
    How to book fast tatkal ticket on mobile - फोटो : iStock

    इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने तत्काल ट्रेन टिकट को तेजी से बुक कर सकते हैं

    तत्काल टिकट को बुक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में लॉगिन आई डी और पासवर्ड को सेव करके रखना होगा। इससे आपको टिकट को बुक करते समय बार-बार आईडी और पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होगी। आप केवल कैप्चा कोड भरकर सीधे लॉगिन कर सकेंगे।तत्काल टिकट की बुकिंग जैसे ही स्टार्ट होगी। उस समय प्लान माई जर्नी में जाकर आपको सोर्स और डेस्टिनेशन स्टेशन डालना है।आप पहले से इस बात को निश्चित कर लें कि आपको किस क्लास में सफर करना है।

    How to book fast tatkal ticket on mobile
    How to book fast tatkal ticket on mobile - फोटो : पीटीआई

    ट्रेन क्लास के चयन के बाद आपके समक्ष सीट अवेलेबिलिटी के बारे में जानकारी आ जाएगी।अब आपको बिना देर किए उस पर क्लिक करना है।इसे करने के बाद अपको अपना यात्रा विवरण भरना होगा। यात्रा डिटेल्स को डालते वक्त आपके भीतर जरा सी भी कंफ्यूजन नहीं होनी चाहिए। इससे आपके टिकट को बुक करने में अधिक समय लगेगा।