iphone Tips: आईफोन यूजर्स बार-बार मोबाइल चार्ज करने से हैं परेशान? इन 5 टिप्स से बैटरी की परफोर्मेंस हो जाएगी बेहतर

दुनियाभर में आईफोन को चाहने वालों की कमी नहीं है। अगर आप एक आईफोन यूजर हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी साबित हो सकती है। आजकल ज्यादातर लोगों में आईफोन का क्रेज देखने को मिल रहा है। आईफोन अपने यूजर्स को बहुत बढ़िया एक्सपीरिएंस देने के लिए और अपनी कीमत को लेकर काफी पॉपुलर है, जिसके चलते लोग इसकी ओर आकर्षित होते हैं। ऐसे में कई बार लोग फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान रहते हैं। इसके चलते बार-बार फोन चार्ज करना पड़ता है, लेकिन अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस परेशानी से बेहद आसानी से निजात पा सकेंगे। अपने आईफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए आपको कुछ चीजें प्रैक्टिस में लानी होंगी। आज यहां हम आपको आईफोन और आईपैड की बैटरी लाइफ को सेव करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

लोकेशन सर्विस
- आपके फोन में मौजूद कई ऐप्स आप पर नजर रखते हैं, ऐसे में आपके फोन की लोकेशन सर्विस ऑन होने के चलते आपकी बैटरी जल्दी खर्च होती है। आपको इसे तुरंत बंद करने की जरूरत है। इसके लिए आपको ऐप्पल डिवाइस पर सेटिंग मेन्यू पर जाकर लोकेशन सर्विसेज को बंद करना होगा।

लो पावर मोड
- आईफोन या आईपैड की बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए आप लो पावर मोड को इनेबल कर सकते हैं। ऐसा करने से फोन के अन्य काम या बैकग्राउंड की एक्टिविटीज डिसेबल हो जाती हैं। इसे इनेबल करने के लिए आप सेटिंग में जाकर बैटरी पर क्लिक करें फिर लो पावर मोड को इनेबल करें।
- रिसीवर ने मेल पढ़ा या नहीं इस ट्रिक से करें पता
- WhatsApp New Feature: यूजर्स अब व्हाट्सएप पर भी कर सकेंगे अपनी तस्वीरों को एडिट, नहीं होगी किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत
- Whatsapp Tips and Tricks: इस ट्रिक से आप पढ़ सकेंगे किसी का भी व्हाट्सएप मैसेज, सामने वाले को नहीं लगेगा पता
- Twitter New Features: अब ट्विटर स्पेस में कर सकते हैं रिकॉर्डिंग, यहां जानिए कैसे करता है काम