काम की बात: एंड्रॉयड यूजर्स की लिए जरूरी सूचना, गूगल ने इन एप्स को किया बैन, तुरंत फोन से डिलीट कर बदलें अपना फेसबुक पासवर्ड

आज के इस डिजिटल दौर में फ्रॉड और हैकिंग से जुड़ी कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। दुनिया में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो डिजिटल फ्रॉड का शिकार हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी मोबाइल फोन या किसी डिवाइस पर इंटरनेट का उपयोग करते हैं, तो आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। कई मर्तबा हम किसी ऐसे एप को डाउनलोड कर लेते हैं, जिसके इंस्टॉल होते ही फोन के भीतर कई तरह की दिक्कतें सामने आने लगती हैं। ये एप कुछ और नहीं बल्कि आपके जरूरी डाटा को चुराने का काम करते हैं। हाल ही में गूगल ने 150 से भी ज्यादा खतरनाक एप्स को बैन किया है। इसके अलावा उसने प्ले स्टोर से 3 खतरनाक एप्स को भी हटाया है। यदि आपने भी इन एप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल किया है, तो आपको बिना देर किए हुए इन्हें फौरन हटा देना चाहिए। वरना कई दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है।

गूगल ने जिन एप्स को बैन किया है, उनमें से ज्यादातर एप्स यूजर्स के पैसे और उनकी पर्सनल जानकारी को चुराने का काम करते हैं। बताया गया है कि ये एप्स यूजर्स के लॉगिन आईडी और पासवर्ड को चुराकर उनकी पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल करते थे।

Magic photo Lab - Photo Editor, Blender Photo Editor - Easy Photo Background Editor और PIX Photo Motion Edit 2021 आदि एप्स को गूगल द्वारा बैन कर दिया गया है।