काम की बात: व्हाट्सएप में कर देंगे यह सेटिंग तो चलेगी सिर्फ आपकी मर्जी, कोई ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 11 Oct 2021 12:33 PM IST
how to stop someone from adding you to whatsapp group know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आज के समय में व्हाट्सएप एक ऐसा इंस्टैंट मैसेजिंग एप बन गया है, जिसके बिना काम ही नहीं चल सकता है। पर्सनल से लेकर बिजनेस संबंधी काम भी अब व्हाट्सएप के माध्यम से ही होने लगे हैं। यहां तक कि कुछ लोग व्हाट्सएप पर खरीदने-बेचने संबंधी काम भी कर ले रहे हैं। हालांकि व्हाट्सएप का ज्यादातर इस्तेमाल लोग एक-दूसरे को मैसेज और तस्वीरें-वीडियो आदि भेजने के लिए करते हैं। कई लोग तो ग्रुप आदि भी बना लेते हैं, जिसमें कई सारे दोस्त एक साथ जुड़ जाते हैं। ऐसे में कोई भी जब उस ग्रुप में मैसेज भेजता है तो उसे ग्रुप के अन्य सदस्य भी आराम से पढ़ लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आप अनचाहे ग्रुप में जुड़ जाते हैं या यूं कहें कि कुछ लोग आपकी बिना मर्जी के आपको किसी-किसी ग्रुप में एड कर देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसी सेटिंग है, जिसके माध्यम से हम कुछ ऐसा कर सकें कि हमें कोई भी ग्रुप में एड न कर पाए? तो इसका जवाब है हां।आइए जानते हैं इसके बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    सबसे पहले तो आपको अपने व्हाट्सएप एप्लीकेशन को गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर से अपडेट करना होगा। उसके बाद व्हाट्सएप ओपन करके सेटिंग में जाना होगा। फिर सेटिंग में Privacy ऑप्शन पर क्लिक करें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    Privacy ऑप्शन के बाद आपको ग्रुप्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने तीन विकल्प खुलकर सामने आएंगे, Everyone, My Contacts और Nobody। आप अपनी मर्जी के मुताबिक इनमें से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं।

    और पढ़ें...