Smartphone Safety: कहीं आपने भी तो नहीं दे दिया है थर्ड पार्टी ऐप को गूगल का एक्सेस, तुरंत बदलें सेटिंग, वरना होगा भारी नुकसान

पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल इतनी तेजी से बढ़ा है कि अब हर किसी के हाथों में इसे देखा जा सकता हैं। अमीर, गरीब, जवान बुजुर्ग सभी के लिए स्मार्टफोन उनके जीवन का एक जरुरी हिस्सा बन चुका है। हर छोटा बड़ा काम अब फोन पर ही किया जाने लगा है। शॉपिंग हो, पढ़ाई या ट्रैवल स्मार्टफोन मौजूद ऐप से ही हम अपने कई काम निपटा लेते हैं। आपने देखा होगा कि ऐप इंस्टॉल करने के बाद साइनअप ऑप्शन पेज पर सीधे गूगल से साइनअप का विकल्प आता है। ऐसे में अपना समय बचाने के चक्कर में हम सीधे गूगल से ही साइनअप भी कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके डेटा की सुरक्षा के लिए सही नहीं है। इससे उस ऐप को आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है और भविष्य में आपके साथ फ्रॉड हो भी सकता है। इसलिए आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है और अपने डिवाइस को हैकर्स से बचाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन से थर्ड-पार्टी ऐप्स को हटाना होगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में, जिनसे आप थर्ड पार्टी ऐप को गूगल का एक्सेस देने से रोक सकते हैं...

स्मार्टफोन से थर्ड पार्टी एक्सेस को कैसे हटाएं?
इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं। सेटिंग में जाने के बाद गूगल अकाउंट का ऑप्शन तलाशकर उस पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको उन सारे ऐप्स की जानकारी मिल जाएगी, जिन पर आपने गूगल अकाउंट से लॉगिन कर रखा है। अब आप जिस ऐप से गूगल एक्सेस को हटाना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।