Whatsapp Tips: व्हाट्सएप पर वॉइस-वीडियो कॉलिंग से हो रहा है इंटरनेट जल्दी खत्म? तो अपनाएं ये तरीका

व्हाट्सएप आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपना जरूरी संदेश अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या फिर दफ्तर के लोगों तक भेज सकते हैं। एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए, वर्क फ्रॉम होम का महौल बन गया है। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों से दफ्तर का काम कर रहे हैं। साथ ही वो अपने फोन का इंटरनेट का इस्तेमाल करके दोस्तों से व्हाट्सएप पर वॉइस या फिर वीडियो कॉल पर बात भी करना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार व्हाट्सएप ही आपका सारा इंटरनेट खत्म कर देता है और इसके बाद आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर अब आप इस समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास तरीके का इस्तेमाल करना होगा, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

ऐसे बचा सकते हैं आप अपने ज्यादा डाटा की खपत:-
स्टेप 1
सबसे पहले आप अपने फोन में व्हाट्सएप का अपडेटेड वर्जन डाउनलोड कर लीजिए। इसके बाद व्हाट्सएप में बने तीन डॉट पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 2
अब आपको स्टोरेज और डाटा का विकल्प दिखाई देगा और आप उस पर क्लिक कीजिए।